{"_id":"5925bc5f4f1c1b90425362c2","slug":"dead-24-injured-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक संख्या 24 पहुंची, छह घायल दून रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक संख्या 24 पहुंची, छह घायल दून रेफर
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Wed, 24 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास हुई बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 24 पहुंच चुकी है। सभी लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। यात्रियों के साथ आया रसोइया अभी तक गायब है। उसकी खोजबीन जारी है। वहीं घायल छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर से देहरादून ले जाया गया है।
विज्ञापन
गंगोत्री से केदारनाथ जा रही यात्रियों की एक मिनी बस मंगलवार देर शाम गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास भागीरथी नदी में समा गई थी। हादसे में बस में सवार 31 यात्रियों में से 24 की मौत हो चुकी है। यात्रियों के साथ मध्य प्रदेश से आया रसोइया तेजकरन अभी तक गायब चल रहा है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी तब हुई, जब दूसरी बस के यात्रियों की ओर से प्रशासन को इस संबंध में सूचना दी गई। तेजकरन की खोज के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी व पुलिस के जवानों ने घटनास्थल पर सर्च अभियान जारी रखा है।
विज्ञापन
शवों को जौलीग्रांट देहरादून ले जाया गया है, जहां से उन्हें मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। बुधवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उत्तरकाशी पहुंचकर जिला अस्पताल में घायल यात्रियों का हालचाल जाना। इस दौरान एक घायल महिला यात्री को शहरी विकास मंत्री अपने हेलीकाप्टर से देहरादून ले गए, जबकि अन्य पांच घायलों को दूसरे हेलीकाप्टर से दून पहुंचाया गया।
मध्यप्रदेश के डीजी पहुंचे चिन्यालीसौड़
चिन्यालीसौड़ (ब्यूरो)। अपने राज्य के यात्रियों की कुशलक्षेम जानने के लिए मध्य प्रदेश के डीजी (सिक्योरिटी) आलोक पटारिया बुधवार को चिन्यालीसौड़ पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर हादसे के बारे में जानकारी हासिल कर घायल यात्रियों का हाल जाना।
नालूपानी हादसे के घायलों की सूची-
1-जितेंद्र चौधरी पुत्र अंबाराम उम्र 26 वर्ष, ग्राम बेतमा, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
2-भागीरथ सिंह वर्मा पुत्र स्व. भीमा वर्मा (72), ग्राम बेतमा, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
3-सूरजबाई राठौर पत्नी भैरव सिंह राठोर (55), ग्राम व तहसील धार, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
4-लक्ष्मीबाई पत्नी रामचंद्र (47), ग्राम बेतमा, दयालपुर, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
5-बलराम चौहान पुत्र शोभाराम चौहान (20), ग्राम बेतमा, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
6-भावना पुत्री सत्यनारायण (17 वर्ष) ग्राम बेतमा, देवालपुर, जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
मृतकों की सूची-
01-सावित्री उर्फ गुड्डी बाई पत्नी रमेश (57), ग्राम कुसवा थाना बेतमा, इंदौर, मध्य प्रदेश
02-निर्भय सिंह पुत्र बद्री सिंह (44), ग्राम रंगवासा थाना देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
03-गीता पत्नी श्रीराम (80), ग्राम व थाना बेतमा, इंदौर, मध्य प्रदेश
04-दरियाऊ बाई पत्नी गंगाराम (80), ग्राम खर्मपुर थाना धार जिला धार, मध्य प्रदेश
05-छीता बाई पत्नी सेवाराम (70), ग्राम कसुवा थाना बेतमा, तहसील देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
06-रमेश पुत्र पूरनचंद्र (55), ग्राम कसुवा थाना बेतमा, तहसील देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
07-सुखदेव पुत्र ओंमकार सिंह (75), ग्राम देवालपुर रोड, सब्जीमंडी, बेतमा जिला इंदौर, मध्य प्रदेश
08-सावित्री पत्नी बाबूलाल (65), ग्राम सादूदीमा, थाना बेतमा, इंदौर, मध्य प्रदेश
09-लीला बाई पत्नी सुरेश (45), ग्राम नालछा जिला धार, मध्य प्रदेश
10-सूरजबाई पत्नी मोतीलाल (65), ग्राम नालछा, जिला धार, मध्य प्रदेश
11-सुरेश सिंह पुत्र तुलसीराम (45), ग्राम धार, इंदौर, मध्य प्रदेश
12-भैरव सिंह राठौर पुत्र मोहन सिंह (65), दौलत नगर, जिला धार, मध्य प्रदेश
13-रवींद्र राठौर पुत्र भैरव सिंह राठौर (38), दौलत नगर, जिला धार, मध्य प्रदेश
14-शकुंतला देवी पत्नी भागीरथ (70), विरमा देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
15-गब्बर सिंह पुत्र कृपाल सिंह (48), ग्राम बखराड़ी, पो. कृतिखाल, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, (वाहन चालक)
16-बलवीर सिंह पुत्र भगत सिंह (51), ग्राम गुरम तहसील नागपोखरी, जिला चमोली, उत्तराखंड (वाहन परिचालक)
17-मोती सिंह चौहान पुत्र धन्नालाल (65), ग्राम अनाल्छा थाना धार जिला धार, मध्य प्रदेश
18-कोमल बाई पत्नी बालकराम (69), वार्ड नंबर एक, थाना बेतमा, इंदौर, मध्य प्रदेश
19-सुशीला पत्नी सुखदेव (65), ग्राम बेतमा, देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
20-काशी बाई पत्नी रूपचंद (75), ग्राम बेतमा, देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
21-रामचंद्र पुत्र कन्यालाल (59), ग्राम बेतमा, देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
22-बाबूराम पुत्र कन्यालाल (63), ग्राम बेतमा, देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
23-छेजाबाई पत्नी कैलाश (60), निवासी ग्राम बेतमा, देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
24-संतोष बाई पत्नी गोकुल सादुदिया (45), ग्राम बेतमा, देवालपुर, इंदौर, मध्य प्रदेश
ट्रेन से मध्यप्रदेश भेजे जाएंगे शव
चिन्यालीसौड़ (ब्यूरो)। नालूपानी हादसे के सभी मृतकों के शव ट्रेन से मध्य प्रदेश भेजे जाएंगे। अभी सभी शवों को जौलीग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल, देहरादून भेजा गया है, जहां शवों को केमिकल और बर्फ के साथ बंद किया जाएगा।
देवदूत के रूप में आए पुलिस जवान
नालूपानी यात्री बस दुर्घटना में घायल इंदौर के यात्री बलराम चौहान ने बताया कि वे सभी गंगोत्री दर्शन के बाद हंसी खुशी से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यह हादसा हो गया।
बलराम रुंधे हुए स्वर में कहते हैं कि ‘बस में सभी यात्री भजन-कीर्तन में मशगूल थे कि तभी अचानक बस का पहिया सड़क से बाहर निकल गया। फिर क्या हुआ, मुझे कुछ पता नहीं। बाद में मुझे होश आया तो खाकी वर्दी में कुछ लोग मेरे सामने थे।
उन्होंने मुझे पकड़ कर उठाया और कहा आपको कुछ नहीं हुआ, आप ठीक हैं सब लोग ठीक है तो मुझे लगा कि भगवान ने मेरे लिए देवदूत भेजे हैं और मैं जिंदगी की जंग जीत गया। वह देवदूत और कोई नहीं पुलिस के जवान थे।
बता दें कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही धरासू पुलिस सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचकर मुस्तैदी के साथ रेस्क्यू में जुट गई। इसके बाद एसडीआरएफ और आईटीबीपी भी पहुंच गई। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार और पुलिस अधीक्षक ददन पाल भी देर रात तक मौके पर डटे रहे।
तेज स्पीड के लिए टोका था चालक को
चिन्यालीसौड़। बस दुर्घटना में घायल इंदौर के 27 वर्षीय जितेंद्र ने बताया कि गंगोत्री से लौटकर सभी यात्रियों ने डुंडा में चाय पी। इसके बाद उनका केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम था। इसको लेकर सभी यात्री उत्साहित थे, लेकिन गाड़ी की स्पीड को लेकर वे आशंकित भी थे।
ड्राइवर तेज स्पीड से गाड़ी चला रहा था। उन्होंने तीन बार ड्राइवर को इसके लिए टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। शायद उन सभी के भाग्य में यही लिखा था। अलबत्ता घटनास्थल पर रेस्क्यू के लिए उन्होंने पुलिस जवानों के सहयोग की तारीफ की।