फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Damage to fields due to dumping zone debris

डंपिंग जोन के मलबे से खेतों को नुकसान

Tue, 22 Feb 2022 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:56 PM IST
विज्ञापन
Damage to fields due to dumping zone debris
मातली में डंपिंग जोन के मलबे से खेतों व गूलों को नुकसान होने की शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में तहसील प्रशासन को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मातली के स्थानीय निवासी शिवानंद, रामकृष्ण, अंबिका प्रसाद ने कहा कि मातली में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे डंपिंग जोन स्वीकृत किया गया है। यहां डंप किया जा रहा मलबा सड़क के नीचे उनके खेतों तक पहुंच रहा है। साथ ही मलबे से सिंचाई की गूलें व पेयजल लाइन दबने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बरसात में मलबा बहकर खेतों तक पहुंचने की संभावना है। स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी मूयर दीक्षित से यहां डंपिंग जोन की स्वीकृति निरस्त किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी दीक्षित ने एसडीएम डुंडा मीनाक्षी पटवाल को इस संबंध में जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत करने वालों में पित्र प्रसाद नौटियाल, वाचस्पति नौटियाल, सुंदरलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed