{"_id":"57d80d734f1c1b912cd48277","slug":"cylinder-two-story-apartment-ash-bursts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान राख
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 13 Sep 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
पुरोला के नेत्री गांव में सिलेंडर फटने से दो मंजिला भवन में लगी आग।
- फोटो : Amar Ujala
ब्लाक के नेत्री गांव में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला भवन जल गया। अग्निकांड में तीन परिवारों का खाद्यान्न, कपड़े आदि घरेलू सामान जलकर भस्म हो गया। मौके पर अग्निशमन कर्मी पहुंची, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
नेत्री गांव में सुतारु पुत्र आलमू, सच्चे लाल पुत्र सजनू, महिपाल चंद पुत्र सजनू के दो मंजिला भवन में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की सूचना फायर बिग्रेड के अधिकारियों को दी। फायर बिग्रेड आग बुझाने के लिए जब तक गांव पहुंची, तब तक मकान पूरा जल गया था।
विज्ञापन
हालांकि ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आसपास के भवनों को आग से बचा लिया गया। नायब तहसीलदार केपी नौटियाल ने बताया कि अग्निकांड में एक गाय, बछड़ी तथा एक बैल की भी मौत हुई है।
विज्ञापन