फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cultural evening of Ravin Vasantotsav Vikas Mela

रवाईं वसंतोत्सव विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या

Sat, 15 Feb 2020 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Cultural evening of Ravin Vasantotsav Vikas Mela
मिनी स्टेडियम में आयोजित रवाईं वसंतोत्सव विकास मेले का चौथा दिन जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के नाम रहा। उन्होंने देवी देवताओं के जागर व अन्य गढ़वाली गीतों से दर्शकों का मन मोहा। इस बीच मेला परिसर में लगे सरकारी व गैर सरकारी विभागों के स्टॉलों पर भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रमों का पुरोला विधायक राजकुमार ने उद्घाटन किया गया। उन्होंने रवाईं वसंतोत्सव को भविष्य में वृहद स्वरूप प्रदान करने के लिए अपने स्तर से भी हरसंभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने कहा कि लोगों के सहयोग व मेले में उमड़ रही भारी भीड़ ने आयोजन समिति को उत्साह से भर दिया है।
विज्ञापन

समारोह में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने जय भगवती राज राजेश्वरी की स्तुति से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। इस दौरान देवी देवताओं के कई जागर गीतों के साथ ही उन्होंने ‘हम कुशल छ मांजी दगड़ियो दगड़ी’, ‘सैना फूली जाली जई, मोरी रख्या खोली’, ‘डांडा बिटी औलू, मेरी ऊनी को कोटा’, ‘सरूली मेरू जिया लगीगे तेरी स्वाणी मुखड़ी म’ आदि लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार, सुषमा चौहान, बिहारी लाल शाह, बलदेव असवाल, मनमोहन चौहान, राजेंद्र गैरोला, चरण शाह, लोकेंद्र रावत, दिनेश चौहान, धर्म सिंह नेगी, रोजी सिंह सौंदाण, शोभाराम नौडियाल, मोहब्बत नेगी, धनवीरी चौहान, रजनी शाह, गीता पंवार, बलदेव नेगी, भुवनेश उनियाल, विनोद नौडियाल, राजपाल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed