फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two-and-a-half-year reward prize

फरार आरोपी पर ढाई हजार का इनाम घोषित

Tue, 07 Mar 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 07 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two-and-a-half-year reward prize
rally - फोटो : amarujala

फार्मेसी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी पर पुलिस ने ढाई हजार का इनाम घोेषित किया है। न्यायालय ने आरोपी का गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की के लिए भी   कोर्ट में याचिका लगाई है।

विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे कोतवाली थाना प्रभारी एसआई विनोद थपलियाल ने बताया कि चौथे आरोपी कोटियाल गांव निवासी मनीष अवस्थी के घर की कुर्की करने के लिए पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में याचिका लगाई है। न्यायालय ने आरोपी का गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


टीमें उत्तरकाशी से लेकर देहरादून तक उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, बता दें कि मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर चुकी है, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संगठनों ने निकाली रैली
पिछले दिनों नगर में फार्मेसी की छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के विरोध में विभिन्न छात्र संगठनों ने नगर क्षेत्र में रैली निकालकर विरोध प्रकट किया। छात्रों ने बस अड्डा परिसर से हनुमान चौक होते हुए विश्वनाथ चौक, भैरव चौक, भटवाड़ी आदि जगहों पर रैली निकाली।

ओम छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक भट्ट ने कहा कि सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस को जल्द ही चौथे आरोपी को भी पकड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी नगर क्षेत्र में अब अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस विभाग को रात को गश्त बढ़ाने चाहिए। रैली में आयुष पंवार, शिवम नौटियाल, सुदीप पंवार, विजयराज, प्रभाकर, शुभम पंवार, अंकित, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।

डीएम से मिलकर अपराधों पर रोक लगाने की मांग
जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने की मांग की है। महिलाओं ने जनपद के 20 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को एंड्राइड फोन रखने पर प्रतिबंध लगाने का भी आग्रह किया है।

मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची संस्था की संस्थापक शांति ठाकुर ने कहा कि जिले में मानव तस्करी, दुराचार, हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं। पुलिस व जिला प्रशासन को बढ़ते अपराधों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।


उन्होंने जिला प्रशासन से जिले के प्रमुख नगर, कस्बों व आसपास के स्थानों पर स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त सुविधा व संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर उषा भट्ट, मनोरमा सेमवाल, उर्मिला नौटियाल, कांती भट्ट, उर्मिला रमोला, गीता पयाल, कामिनी बिष्ट, जलमा राणा, सुनीता बड़ोनी, प्रेमा बधानी, कुसुम बहुगुणा आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed