{"_id":"59021f6b4f1c1baf2bc0ccd6","slug":"sister-in-law-attacked-the-sick-attacked-the-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले भाई ने बहन पर दरांती से किया हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले भाई ने बहन पर दरांती से किया हमला, घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड के बगोरी गांव के खोड में रहने वाले व्यक्ति ने सौतेली छोटी बहन पर दरांती से हमलाकर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। घायल किशोरी को उसकी बहनों ने 108 से सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की बड़ी बहन ने क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
घटना बुधवार शाम 6 बजे की है। कुमारी मनोजा (17) अपनी बहनों के साथ घर में बैठी थी। इस दौरान उसकी बड़ी बहन ने मनोजा से पीने का पानी मंगाया। बताया जा रहा है पानी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और उसके सौतेले भाई शीशपाल ने गुस्से में आकर दरांती से मनोजा के सिर और पीठ पर वार कर डाला।
विज्ञापन
छोटी बहन पर हमला होता देख पास खड़ी कविता ने बीच बचाव किया और घायल मनोजा को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया। डॉक्टर योगिता ने बताया की किशोरी के सिर और पीठ पर चोटें है। फिलहाल पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
मनोजा की बड़ी बहन कवित्ता ने इलाके के राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कर्रवाई की मांग की है। राजसव उपनिरीक्षक उपेंद्र महंत ने बताया की युवती की बहन की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कानूनी कर्रवाई अमल में लाई जाएगी।