{"_id":"57efebde4f1c1b8c61573e38","slug":"aramshin-seized-33-illegal-sleeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरामशीन से 33 अवैध स्लीपर बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरामशीन से 33 अवैध स्लीपर बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 01 Oct 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
अपर यमुना वन प्रभाग की टीम ने सरूखेत स्थित आरा मशीन पर छापामार कर देवदार के 33 स्लीपर बरामद किए हैं। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लकड़ी के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
डीएफओ डीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मुखबिर की सूचना के आधार पर वन क्षेत्राधिकारी कैलाश पांडे की अगुवाई में गठित टीम ने सरूखेत स्थित आरा मशीन पर छापामारी की। जहां मौके पर 33 नग देवदार के स्लीपर बरामद किए। अवैध रूप से बरामद स्लीपरों में अधिकांश पर वन निगम की मुहर लगी मिली।
विज्ञापन
डीएफओ ने आशंका जताई की वन तस्करों ने जंगल से लकड़ी ले जाने के अलावा कुछ लकड़ी वन निगम की भी चोरी की है। पूछताछ पर आरामशीन स्वामी अजय सिंह ने बताया कि लकड़ी नगाण गांव के रामराज सिंह चौहान की है। माल जब्त करने के साथ ही लकड़ी स्वामी के खिलाफ 26 फोरेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि वन निगम के डीएलएम को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन