फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने वाला दबोचा

नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने वाला दबोचा

Tue, 26 Mar 2019 09:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को बहला फुसला कर भगाने वाला दबोचा
बड़कोट (उत्तरकाशी)। क्षेत्र से एक नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर दिया। आरोपी के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बड़कोट थाने में अपनी 16 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उसने बताया कि बीते 23 मार्च की शाम को बेटी घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। तहरीर में उसने क्षेत्र में काम करने वाले एक बाहरी युवक पर बहला फुसला कर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले में पड़ताल शुरू की। सर्विलांस की मदद से महिला उपनिरीक्षक सुषमा पोखरियाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी युवक को विकासनगर बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ अपहृत किशोरी भी बरामद हो गई।
विज्ञापन

किशोरी से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले में आरोपी जुनैद निवासी बाजपुर ऊधमसिंह नगर के खिलाफ अपहरण के साथ ही बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। जुनैद कुछ समय से क्षेत्र में एक मैकेनिक की दुकान पर काम करता था। मामले की विवेचना कर रही एसआई ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में नई टिहरी जेल भेजा जा रहा है, जबकि किशोरी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज किए जाएंगे। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल गुलशन नेगी, विरेंद्र तोमर, स्वाति आले और एसओजी टीम के ओसाफ खान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed