फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

Fri, 22 Mar 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ दो तस्कर दबोचे

विज्ञापन
बड़कोट। होली के दिन नौगांव ब्लाक के कांडा की ब्याली गांव में नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
बृहस्पतिवार रात को कांडा की ब्याली में किसी व्यक्ति ने फायरिंग करने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस सात किमी की पैदल दूरी तय कर गांव पहुंची और नेपाली मूल के पदम सिंह ठाकुर को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पदम सिंह ने बताया कि यह तमंचा वह कुछ साल पहले नेपाल से लाया था और होली के त्योहार की खुशी में उसने हर्ष फायर किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक डीएस कोहली, एसआई लोकेंद्र बहुगुणा, कांस्टेबल संजय तोमर, अनिल तोमर, विक्रम सिंह एवं ममलेश रावत शामिल रहे।
विज्ञापन



अवैध शराब के साथ दो युवक पकड़े, वाहन सीज
पुरोला। अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर मोरी थाना पुलिस ने दो युवकों को चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोरी थाना पुलिस एवं चुनाव के लिए गठित सर्विलांस टीम ने जखोल मोटर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। संदेह होने पर जब एक टैक्सी की चेकिंग की गई तो वाहन से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ पकड़े गए जखोल मोरी निवासी संदीप सिंह एवं देवेंद्र सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन को सीज कर दिया। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में नायब तहसीलदार बलवीर शाह, हेड कांस्टेबल सकलचंद एवं अरविंद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed