फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   चरस के साथ पांच तस्कर दबोचे

चरस के साथ पांच तस्कर दबोचे

Wed, 23 Jan 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
चरस के साथ पांच तस्कर दबोचे
उत्तरकाशी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धरासू थाना पुलिस ने 385 ग्राम चरस के साथ पांच तस्करों को धर दबोचा। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बीते मंगलवार की शाम को पुलिस की टीम ने चिन्यालीसौड़ के पास एक वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 385 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस के साथ दादरी, गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश निवासी यशपाल भाटी, अजय भाटी, लोकेश, योगी धर्मनाथ एवं भरत गिरी को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में एसआई साहिल व कांस्टेबल अजय चंदेल, विजेंद्र पुंडीर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed