{"_id":"5be9af7abdec22077547aa74","slug":"154204141819-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। दीपावली के अगले दिन संदिग्ध अवस्था में ग्रामीण का शव मिलने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
बीते सात नवंबर को दीपावली के दिन जोखणी गांव निवासी वीरेंद्र महंत (42) पुत्र कमल सिंह पास के गांव में गया था। रात को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अगले दिन जब खोजबीन की तो गांव के पास गदेरे में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता कमल सिंह ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि घर से निकलने के बाद वह किन व्यक्तियों से मिला। इनसे सघन पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।