{"_id":"5a7348334f1c1b80268b7be0","slug":"151750477017-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय में छात्र गुटों में टकराव, रात को विद्यालय छोड़ भागे छात्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवोदय विद्यालय में छात्र गुटों में टकराव, रात को विद्यालय छोड़ भागे छात्र
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरोला (उत्तरकाशी)। जवाहर नवोदय विद्यालय धुनगिर में बुधवार की रात छात्रों के दो गुटों में मारपीट के बाद देर रात बीस छात्र विद्यालय हास्टल से भाग निकले। इससे विद्यालय प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी बीस छात्रों को पुरोला बाजार से बरामद कर हास्टल पहुंचाया। मामला रैगिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए विद्यालय प्रशासन ने फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
नवोदय विद्यालय में बुधवार रात को 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट से घबराए दसवीं कक्षा के बीस छात्र देर रात 12 बजे विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हास्टल छोड़कर भाग गए। विद्यालय प्रशासन ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। छात्र रात को ही पैदल दस किमी दूर पुरोला पहुंच चुके थे। यहां से पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन ने छात्रों को समझा-बुझाकर विद्यालय के हास्टल में पहुंचाया। बता दें कि छात्रावास व्यवस्था वाले नवोदय विद्यालय में विभिन्न जनपदों से आए 560 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।
12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने 10वीं के एक छात्र को सम्मान न देने पर डांटा था, जिस पर विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। विद्यालय से भागे छात्र सुरक्षित लौट आए हैं। जल्द ही बोर्ड परीक्षा और बच्चों के भविष्य को देखते हुए छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अभिभावकों को विद्यालय बुलाया गया है।
विज्ञापन
पीके त्रिपाठी, उप प्राचार्य नवोदय विद्यालय धुनगिर।
आवासीय विद्यालय में छात्रों के बीच तनाव एक गंभीर मामला है। इस संबंध में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम को मामले की पड़ताल के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
डा. आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी।