फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म

Tue, 08 Aug 2017 10:11 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
चिंयालीसौड़/उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ विकास खंड स्थित एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइन उत्तरकाशी के समन्वयक दीपक उप्पल ने बताया कि चिन्यालीसौड़ विकासखंड के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ खांड गांव के एक यूटिलिटी चालक रोशन लाल ने दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता रविवार की रात घर पर अकेली थी जब पड़ोस के गांव के व्यक्ति ने मोबाइल चार्ज करने के बहाने उसके साथ यह हरकत की। आरोपी रोशन लाल पीड़िता के चचेरे भाई का वेल्डिंग का सामान छोड़ने उनके घर आया था। पहचान होने की वजह से आरोपी ने रात को उनके घर में ही खाना खाया, जिसके बाद लौटते समय वो पीड़िता के कमरे में मोबाइल चार्ज करने के बहाने से घुस गया और नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया। सोमवार सुबह पीड़िता ने परिजनों कोे जानकारी दी। इसके बाद लड़की के पिता ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 में कॉल कर घटना की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन की सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम भी देर रात मौके पर पहुंच गई जहां पीड़िता की तहरीर पर सुनार गांव चौकी के राजस्व उपनिरीक्षक रमेश नौटियाल ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506, 3/4 पोक्सो में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। चाइल्ड हेल्प लाइन उत्तरकाशी के समन्वयक ने मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed