फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   एक किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य अरोपी फरार

एक किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य अरोपी फरार

Sat, 22 Jul 2017 10:42 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
एक किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य अरोपी फरार
नौगांव (उत्तरकाशी)। एसओजी व पुलिस ने संयुक्त रूप से एक अफीम तस्कर को बर्नीगाड़ गंगानीधारा के पास से एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़ी गई अफीम की कीमत बाजार में करीब नौ लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लंबे समय से उन्हें क्षेत्र में अफीम की तस्करी की सूचना मिल रही थी। एसओजी व पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राहक बनकर अफीम तस्कर पालुका गांव निवासी चंदन लाल (38) व एक अन्य को एक किलो अफीम के साथ बर्नीगाड़ बुलाया था। अफीम तस्कर बाइक से शाम करीब साढ़े सात बजे बर्नीगाड़ पहुंचा, जहां उसे दबोच लिया गया। जबकि मामले की भनक लगते ही दूसरा तस्कर चकमा देकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष बीएस चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी धारी कलोगी के पमाड़ी गांव का रहने वाला है, जो चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस टीम बना कर शीघ्र ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार करेगी, जबकि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी बाइक सीज की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed