फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Could not find jobs after giving ground

भूमि देने के बाद भी नहीं मिली नौकरी

Wed, 25 Nov 2015 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 25 Nov 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन

आईटीआई धौंतरी के लिए जमीन दान देने वाले परिवार आश्वासन के अनुरूप संस्थान में नौकरियों में वरीयता नहीं दिए जाने से आक्रोशित हैं।

विज्ञापन


विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर काट कर थक चुके इन ग्रामीणों ने मंगलवार से धौंतरी उपतहसील परिसर में धरना आंदोलन शुरू कर दिया है।

धौंतरी में आईटीआई के लिए भेटियारा गांव के अनुसूचित जाति के चार परिवारों ने अपनी चालीस नाली जमीन दान दी है। इसके एवज में उन्हें आईटीआई में होने वाली नियुक्तियों में वरीयता का आश्वासन दिया था, लेकिन अब हो रही नियुक्तियों में प्राथमिकता नहीं मिलने से परिवारों में रोष है।


विभाग एवं प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके ग्रामीणों ने मंगलवार को धौंतरी उपतहसील कार्यालय परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया।

दूसरे दिन धरना स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आश्वासन के अनुरूप नौकरियों में प्राथमिकता नहीं मिलने तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।

धरना देने वालों में शांति दास, राजू दास, रोशन लाल, गंगा देवी, पन्ना देवी आदि शामिल हैं। भेटियारा के नरेशचंद्र नौटियाल, हुल्डियाण के राम सिंह बिष्ट एवं बांध प्रभावित संघर्ष समिति की अध्यक्ष जबरा राणा ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed