फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Corona virus: Today the temples of the district will also remain closed

कोरोना वायरसः आज जिले के मंदिर भी रहेंगे बंद

Sat, 21 Mar 2020 05:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: Today the temples of the district will also remain closed
उत्तरकाशी में विश्वनाथ मंदिर में सेनिटाइजर का छिड़काव करते स्वयं सेवी। - फोटो : UTTER KASHI
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन रविवार को जिले के सभी प्रमुख मंदिर भी बंद रहेंगे। आम जनता भी कर्फ्यू का समर्थन कर रही है।
विज्ञापन

खरसाली गांव स्थित मां यमुना मंदिर, काशी विश्वनाथ एवं कंडार देवता समेत तमाम मंदिर एवं धार्मिक स्थलों के पुजारी-प्रबंधकों ने रविवार को मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद रखने का एलान किया। इधर, शनिवार को श्री विश्वनाथ सेवा मंडल व सौम्यकाशी रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा जिला मुख्यालय स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर महंत अजय पुरी, डॉ. एमपी परमार, रमेश चौहान, हेमवती डिमरी, सुरेंद्र गंगाड़ी, अर्चना बडोनी, गणेश महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘जनता कर्फ्यू’ के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बीते रोज आपदा प्रबंधन जन मंच द्वारा पद यात्रा निकाली गई। मंच के संस्थापक द्वारिका सेमवाल ने लोगों को कोरोना वायरस व उससे बचने के उपायों के प्रति जागरूक भी किया। इस मौके पर रेणुका संस्था के संदीप उनियाल, रिलायंस फाउंडेशन के कमलेश गुरुरानी, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के अजय पंवार व जाड़ी संस्था के आशीष भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed