फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Corona again spread legs, eight more infected

कोरोना ने फिर पसारे पैर, आठ और संक्रमित मिले

Sat, 25 Jul 2020 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Corona again spread legs, eight more infected
कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को टिहरी जिले में चार और उत्तरकाशी में भी चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। टिहरी में मिले संक्रमित मुंबई और दिल्ली से लौटे थे जबकि उत्तरकाशी में संक्रमितों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। सभी को आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन

टिहरी जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 496 तक पहुंच गई है। कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 47 रह गई है। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को भिलंगना ब्लॉक के तीन और देवप्रयाग के एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी बीते सप्ताह मुंबई और दिल्ली से टिहरी लौटे थे। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर सुरसिंगधार में आइसोलेट किया है। भी 496 सैंपल आने बाकी हैं।
विज्ञापन

उत्तरकाशी में चार नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 161 पहुंच गई है। चार नए केस में तीन जिला मुख्यालय मुख्य बाजार में बनाए गए कंटेनमेंट जोन से हैं, जबकि एक पुरोला ब्लाक से है। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल चिकित्सा टीमों ने जांचा स्वास्थ्य
कर्णप्रयाग। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जिले में बाहरी प्रदेशों से आए 114 प्रवासी अभी फैसिलिटी क्वारंटीन हैं। मेडिकल टीम की ओर से रोजाना उनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा 882 प्रवासी अभी होम क्वारंटीन में हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने शनिवार को 31 गांव में घर-घर जाकर होम क्वारंटीन में रह रहे 79 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की जानकारी जुटाने के लिए 18 ब्लाक एवं सिटी रिस्पांस टीम कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed