फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cooperative banks also will find cutting-edge facilities

सहकारी बैंक में भी मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Sun, 03 Jan 2016 10:30 PM IST
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में आय-व्यय के साथ ही बैंक की नई योजनाओं पर चर्चा की गई। जल्द ही सहकारी बैंक में इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग के साथ ही एटीएम की सुविधा भी शुरू की जाएगी। बीते वित्तीय वर्ष में आपदा के बाद विषम परिस्थितियों के बावजूद बैंक ने 4.31 करोड़ रुपये लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन



रविवार को राजकीय कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित बैंक की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक का शुभारंभ संसदीय सचिव विधायक विजयपाल सजवाण ने किया।

उन्होंने बैंक की प्रगति और चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। उन्होंने सहकारी संस्थाओं की ओर से कम ब्याज पर दिए जाने वाले ऋण को समय पर लौटाने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग ऋण योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बैंक प्रबंधन को शासन स्तर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


यमुनोत्री के पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रभावती गौड़ ने बैंक में महिला को-ऑपरेटिव सोसायटी खोलने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सहकारी बैंक में भी इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग तथा एटीएम सुविधा चालू की जाएगी। बैंक के सचिव महाप्रबंधक विजय बहादुर चौधरी ने बैंक आय-व्यय एवं लाभ के बारे में जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में बैंक को 4.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। इस मौके पर बैंक संचालक नत्थीलाल शाह, मनमोहन गुसाईं, यशवंत पंवार, रणधीर बिष्ट, सरस्वती देवी, बरफी भक्ति, कबूल चंद, बृजमोहन सिंह, मोहन सिंह, बीएस नेगी, सुशीला रमोला, वीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed