फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Controversy over motorway construction, case filed against 13 people of the village

मोटरमार्ग निर्माण पर विवाद, गांव के 13 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 02 Jul 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Controversy over motorway construction, case filed against 13 people of the village
रस्टाड़ी कंडाऊं मोटर मार्ग निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने कंडाऊं ग्राम पंचायत के 13 लोगों के खिलाफ राजस्व चौकी नौगांव में मारपीट और गालीगलौज देने का मुकदमा दर्ज करवाया है। राजस्व पुलिस ने पांच महिलाओं और आठ पुरुषों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आपसी विवाद का यह मामला वर्ष 2017 में सामने आया था। जब 20017 में स्वीकृत रस्टाड़ी कंडाऊं मोटरमार्ग पर कार्यदायी संस्था लोनिवि ने निर्माण शुरू करवाया। 2020 में सड़क अभी चार किमी ही कट पाई थी कि कंडारी बाग़ नामे तोक में स्थित सेब के बगीचे को नुकसान और विभाग द्वारा भूमि व फलदार पौधों का सही प्रतिकर न बनाए जाने से नाराज महिला सुमन राणा ने अपने बगीचे से गुजर रही सड़क के निर्माण को रुकवा दिया था। एक अन्य महिला हाईकोर्ट नैनीताल में रिट दायर कर निर्माण कार्य पर स्टे ले आई। इससे एक साल से निर्माण कार्य रुका पड़ा है। विभाग के ठेकेदार ने एक जुलाई को विवादित क्षेत्र को छोड़कर आगे सड़क काटने का कार्य शुरू किया तो सुमन राणा ने कटिंग के लिए पहुंची जेसीबी मशीन को अपने बगीचे से आगे ले जाने पर आपत्ति जताई। इसी दौरान हुए विवाद के बाद महिला ने गांव के 13 लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं ग्राम प्रधान सीमा सेमवाल ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

प्रधान सीमा सेमवाल का कहना है कि सुमन राणा के बगीचे तक सड़क बन चुकी है। उसे यदि आपत्ति थी तो पहले विरोध करना चाहिए था। अब अनावश्यक सड़क निर्माण कार्य में व्यवधान डाल रही है। वह नहीं चाहती है कि उनका गांव सड़क से जुड़े जबकि सड़क गांव तक स्वीकृत है और गांव के लोग दो दशक से सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। राजस्व निरीक्षक नौगांव बृजमोहन आर्य का कहना है कि महिला की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed