फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   consumer sige the postoffice.

उपभोक्ताओं ने घेरा डाकघर

Tue, 31 May 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 31 May 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन

 डाक विभाग ने दो मई से नौगांव पोस्टऑफिस को  सीबीएस तो कर दिया, लेकिन तकनीकी अड़चनों से एक माह से यहां लेन- देन ठप है। नए खाते भी नहीं खुल पा रहे हैं। इससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को पोस्टऑफिस का घेराव कर रोष जताया। बता दें  कि उपभोक्ताओं को बैंकों की तरह ऑनलाइन सेवाएं मुहैया कराने के नाम पर डाक  विभाग ने दो मई को पोस्टऑफिस नौगांव को सीबीएस कर दिया।

विज्ञापन


तभी से सर्वर में आई तकनीकी खराबी से यहां काम ठप है। एक माह से यहां न तो  लेन-देन हो पा रहा है और न ही नए खाते खुल पा रहे हैं। उपभोक्ता आरडी एवं  बचत खातों में पैसा जमा नहीं करवा पा रहे हैं। एनएससी आदि बचतपत्र बनवाने  के लिए भी उपभोक्ताओं को दूसरे डाकघरों में जाना पड़ रहा है। इस शाखा डाकघर से जुड़े 15 ग्रामीण डाकघरों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस  अव्यवस्था से गुस्साए उपभोक्ताओं ने मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश  असवाल के नेतृत्व में डाकघर का घेराव कर रोष जताया। उपभोक्ता गजेंद्र  नौटियाल ने बताया कि उन्होंने दो मई को अपने खाते से 56 हजार रुपये निकालने  के लिए निकासी पर्ची भरी थी, लेकिन आज तक उन्हें पैसा नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार चक्कर लगाने पर डाक विभाग के कर्मचारी सर्वर में तकनीकी खराबी होने  की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे हैं। अमीन रावत, मनोज कुमार,  अरविंद आदि उपभोक्ताओं ने भी डाकघर की व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पोस्टमास्टर ललिता बडोनी ने बताया कि सर्वर में आई तकनीकी अड़चन के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।


उपभोक्ताओं  को स्तरीय बैंकिंग सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से डाकघरों को सीबीएस  किया जा रहा है। नौगांव डाकघर में एक माह से काम ठप होने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। दो-तीन दिन तकनीकी अड़चन तो समझ में आती है, लेकिन एक माह तक काम ठप रहना गंभीर मामला है। शीघ्र इंजीनियर को भेजकर समस्या का समाधान किया जाएगा।- जीडी आर्य, डाक अधीक्षक टिहरी मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed