{"_id":"61b8c255e9592d1cda557e75","slug":"congressmen-came-out-on-the-road-against-the-bjp-government-utter-kashi-news-drn398766365","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी के भटवाड़ी मुख्यालय पर जनाक्रोश एवं परिवर्तन रैली में मौजूद पूर्व विधायक विजयपाल सजव?
- फोटो : UTTER KASHI
Link Copied
भटवाड़ी मुख्यालय में मंगलवार को पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस की जन आक्रोश एवं परिवर्तन रैली आयोजित की गई। क्षेत्र की लंबित जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
भटवाड़ी में एकत्रित होकर भारी जन सैलाब जुलूस और रैली के रूप में चढ़ेथी बस अड्डे पर जनसभा के रूप में खत्म हुआ। यहां पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने आरोप लगाया कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने क्षेत्र की जनता से बड़े-बड़े वायदे कर सत्ता हासिल कर ली, लेकिन सारे वायदे जुमले ही साबित हुए हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्होंने वर्तमान सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि पीएमजीएसवाई की सड़कों पर प्रथम चरण का काम शुरू ही नहीं हुआ और कमीशन के लिए दूसरे चरण का टेंडर लगा दिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नौटियाल, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, जिला पंचायत सदस्य टकनौर प्रतिनिधि सुनील रौतेला, ज्येष्ठ उप प्रमुख मनोज रावत, प्रदेश सचिव मनोज राणा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुदर्शन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।