फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congressmen burnt effigy of Central and BJP state president

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला

Sun, 10 Jan 2021 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Central and BJP state president
चिन्यालीसौड़ में केंद्र सरकार और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : UTTER KASHI
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिन्यालीसौड़ ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेता प्रतिपक्ष पर की गई अमर्यादित टिप्पणी और यूपी के बदायूं में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में केंद्र सरकार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय के निकट बाईपास तिराहे बड़ेथी में एकजुट हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पंवार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन को एक माह से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर दिए अमर्यादित बयान और हाल में उत्तरप्रदेश के बदायूँ में महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की निंदा की। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ उर्बीदत्त गैरोला, जिला उपाध्यक्ष मदन भंडारी, नगर अध्यक्ष पूरण बिष्ट, नंद किशोर, जगदीश नौटियाल, अरुण नौटियाल, बाबूलाल बौद्ध, गुरजीत रावत, राहुल रावत, देवजन बंठवाण आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed