फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Congress prepares for 'Save India rally' in full swing

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की भारत बचाओ रैली को सफल बनाने की अपील

Tue, 10 Dec 2019 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Congress prepares for 'Save India rally' in full swing
आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ को लेकर मंगलवार को लोनिवि विश्राम गृह में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रतापनगर के पूर्व विधायक व रैली के उत्तरकाशी प्रभारी विक्रम सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ केंद्र और प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी, लेकिन सत्ता हासिल करते ही निरंकुश हो चुकी भाजपा सरकार ने अपनी गलत नीतियों और तानाशाही से पूरे देश को आर्थिक व सामाजिक असुरक्षा की गर्त में धकेल दिया। स्थिति यह है कि सरकार चारधाम सहित अन्य मंदिरों की आय व अधिकारों पर कब्जा जमाने के लिए जबरन श्राइन बोर्ड एक्ट लागू करने पर तुली है, लेकिन टिहरी सांसद सहित अन्य विधायकों ने इसका विरोध तक नहीं किया। जो जनता के प्रति उनकी अनदेखी को दर्शाता है। ऐसे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने देश व प्रदेश को बचाने तथा सरकार की खामियों को उजागर करने के लिए दिल्ली में विशाल रैली करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, घनानंद नौटियाल, मनीष राणा, कमल सिंह रावत, भूपेश कुड़ियाल, विजेंद्र नौटियाल, वेद प्रकाश व्यास, शीशपाल पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed