फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Concrete arrangements should be made in view of monsoon season: DM

मानसून सीजन को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए जाए: डीएम

Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Concrete arrangements should be made in view of monsoon season: DM
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चल रहे कार्यों के साथ ही लोनिवि के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ऑल वेदर रोड में अधिग्रहित भूमि एवं भवनों का प्रतिकर भुगतान कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। लोनिवि को मानसून सीजन में सड़कें अवरुद्ध होने पर शीघ्र यातायात बहाली के इंतजाम करने को कहा गया।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने ऑल वेदर रोड परियोजना की समीक्षा करते हुए कहा कि भूमि भवन प्रतिकर भुगतान लंबित होने के कारण सड़क का कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने एडीएम एवं एसडीएम डुंडा को शीघ्र प्रतिकर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन भूमि एवं भवन स्वामियों ने अभी तक प्रतिकर नहीं लिया है, उनसे समन्वय स्थापित कर शीघ्र प्रतिकर वितरण किया जाए। ताकि ऑल वेदर रोड के निर्माण में तेजी लायी जा सके। बैठक में डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि ऑल वेदर रोड से संबंधित वन भूमि हस्तांतरण के अधिकांश मामलों का निस्तारण कर लिया गया है। बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम डुंडा आकाश जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, लोनिवि के ईई राजेंद्र खत्री, बीआरओ के कमान अधिकारी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed