फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Concerns over debris accumulated on the floor of Bhagirathi

गंगा भागीरथी तल में जमा हो रहे मलबे पर एनजीटी की अनुश्रवण समिति ने जताई चिंता

Sun, 11 Aug 2019 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Concerns over debris accumulated on the floor of Bhagirathi
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से गठित अनुश्रवण समिति ने गंगोत्री धाम में गंगा भागीरथी के तल पर जमा हो रहे मलबे पर चिंता जाहिर की है। दो दिवसीय निरीक्षण पर पहुंची समिति ने जल्द खनन विभाग व अन्य विशेषज्ञों की टीम भेजकर गंगोत्री धाम क्षेत्र का सर्वे कराने की बात कही है। समिति के सदस्यों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यूसी ध्यानी के नेतृत्व वाली अनुश्रवण समिति की टीम शनिवार को दो दिवसीय सर्वे के लिए उत्तरकाशी पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने शनिवार को ज्ञानसू क्षेत्र स्थित एसटीपी का निरीक्षण किया था, जबकि रविवार को टीम ने गंगोत्री धाम पहुंचकर एसटीपी प्लांट, स्नान घाटों व कूड़ा निस्तारण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन ने बताया कि गंगोत्री धाम में मौजूद एसटीपी का विस्तार करने के लिए गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने नया प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। वहीं ज्ञानसू स्थित एसटीपी के विस्तार के लिए भी करीब 60 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। ताकि जिला मुख्यालय क्षेत्र की जरूरत के अनुसार 30 किमी की अतिरिक्त सीवर लाइन बिछाई जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि टीम ने नदी तल पर जमा हो रहे मलबे पर चिंता जताई है। अधिकारियों ने जल्द ही विशेषज्ञों से क्षेत्र का सर्वे कराकर अतिरिक्त मलबे को हटाने के लिए जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया है। इसके अतिरिक्त अधिकारियों ने गंगोत्री धाम स्थित स्नान घाटों का नमामि गंगे परियोजना के तहत पुनर्निर्माण कराने की बात भी कही है। अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष यूसी ध्यानी ने कहा कि भागीरथी से 100 मीटर की दूरी पर निर्माण कराने को लेकर भी प्रशासन से एनजीटी के नियमों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर प्रोफेसर एके काजमी, तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. रघुवंशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed