फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Compensate farmers for crop performance

फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए किसानों का प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Tue, 15 Mar 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Compensate farmers for crop performance
प्रदर्शन - फोटो : amarujala

बीते साल अतिवृष्टि में तबाह फसलों का मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर दो माह से धरना दे रहे क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है। मांग पूरी करना तो दूर अभी तक शासन-प्रशासन के किसी नुमाइंदे ने इनकी सुध नहीं ली। आक्रोशित किसानों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बता दें कि बीते साल अतिवृष्टि और ओलों की मार से फसलें तबाह हो गई थी। तब सरकार ने मुआवजे की घोषणा तो की, लेकिन अधिकांश किसानों को मुआवजा नहीं मिला। फसल की क्षतिपूर्ति के साथ ही कृषि ऋण माफ करने, सर बडियार क्षेत्र को सड़क से जोड़ने, पुरोला को अलग जनपद बनाने आदि मांगों को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण 16 जनवरी से तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन


दो माह बीतने के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से सुध नहीं लिए जाने से ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में सोबत सिंह पंवार, सुरती लाल, प्रकाश कुमार, अजयपाल सिंह, सियाराम नौटियाल, झापरी देवी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed