फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   CM knows the problems of Rithal villagers over telephone

सीएम ने दूरभाष पर जानी रैथल के ग्रामीणों की समस्याएं

Fri, 11 Dec 2020 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
CM knows the problems of Rithal villagers over telephone
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने शुक्रवार को रैथल गांव के ग्रामीणों से दूरभाष पर वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से होम स्टे एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भटवाड़ी प्रखंड के रैथल गांव के ग्रामीणों से फोन पर बातचीत की। उन्होंने रैथल गांव में बनाए गए होम स्टे की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वरोजगार का अच्छा माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में पर्यटक होम स्टे में ही ठहरेंगे, जिससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। रैथल की प्रधान सुशीला राणा ने इस दौरान मुख्यमंत्री से पोखरी से चूलियाणा तक सड़क निर्माण की मांग की। गांव के सुमित रतूड़ी ने रैथल स्थित पौराणिक पंचपुरा भवन की मरम्मत कराने व युवाओं के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत बैंकर्स द्वारा आवेदनों पर लगाई जा रही आपत्तियों में शिथिलता बरतने की भी मांग उठाई। समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री ने डीएम से दूरभाष पर वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम क्यूआरटी टीम के स्टेट हेड अभिलाष सेमवाल, जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र जोशी आदि अधिकारी भी रैथल गांव में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताया। साथ ही सीएम के समक्ष रखे गए मुद्दों के निस्तारण की उम्मीद भी जताई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed