{"_id":"57681ffb4f1c1bd773b48026","slug":"cm-harish-rawat-video-confrence","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए दिशा-निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम हरीश रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बरसात सीजन में भी यात्रा सुचारू रखने के लिए व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। सीएम ने आपदा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र वाले भवनों को चिह्नित कर उन्हें सूचित करने को कहा।
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम रावत ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सीएम ने यहां पर्याप्त चिकित्सक, दवाएं एवं ऑक्सीजन सिलेंडर आदि उपलब्ध रखने को कहा। साथ ही कमजोर यात्रियों की सुविधा के लिए एसडीआरएफ के जवान भी तैनात करने को कहा।
विज्ञापन
मानसून सीजन देखते हुए सीएम ने सुक्की टॉप समेत यात्रा मार्ग के अन्य संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी आदि मशीनरी तैयार रख सड़क अवरुद्ध होने पर शीघ्र यातायात बहाली के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम ने आपदा के लिहाज से संवेदनशील स्थलों पर बने मकानों को चिह्नित कर वहां रह रहे लोगों को चेतावनी जारी करने को कहा। इस मौके पर एसपी ददन पाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, पर्यटन अधिकारी केएस नेगी, डीआईओ बद्रीचंद आदि अधिकारी मौजूद रहे।