फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Cleanliness campaign started at Snan Ghats

स्नान घाटों पर चलाया सफाई अभियान

Mon, 11 Jan 2021 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign started at Snan Ghats
स्नान पर्व मकर संक्रांति से पूर्व सामाजिक संस्था प्रेमरावत फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने गंगा भागीरथी के स्नान घाटों पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र करने के साथ ही स्नान घाटों पर रंगोली बनाकर सजावट भी की।
विज्ञापन

बीते रोज बड़ी संख्या में फाउंडेशन के कार्यकर्ता जोशियाड़ा में एकत्र हुए। स्थानीय संयोजक डा.एसएस भंडारी ने बताया कि स्नान पर्व मकर संक्रांति पर दूरस्थ गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं देव डोलियां गंगा स्नान के लिए उत्तरकाशी पहुंचते हैं। यहां गंदगी फैली होने से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। ऐसे में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घाटों की सफाई की अपील की। वयोवृद्ध समाजसेवी तेजेंद्र सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यकर्ताओं ने नगर के पौराणिक मणिकर्णिका घाट, जड़भरत घाट व केदारघाट पर सफाई अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में कचरा एकत्र किया। इसके साथ ही उन्होंने घाटों पर रंगोली बनाकर सजावट का कार्य भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed