फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Claims of Waste Management in Uttarkashi Exposed

Uttarkashi News: उत्तरकाशी में कूड़ा प्रबंधन के दावों की खुली पोल

Thu, 26 Mar 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 26 Mar 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Claims of Waste Management in Uttarkashi Exposed
पाडुली नाले की गंदगी सीधे भागीरथी में जा रही
विज्ञापन

नगर में कहीं नाले बने कूड़ाघर, तो कहीं दूषित कूड़ा खाने को मजबूर मवेशी
उत्तरकाशी। नगर क्षेत्र में उचित कूड़ा प्रबंधन नहीं होने के कारण यह बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। ज्ञानसू के पाडुली नाले में कई क्विंटल जैविक और अजैविक कूड़ा पड़ा होने के कारण वह पर्यावरण सहित भागीरथी नदी को दूषित कर रहा है। साथ ही ताबांखानी में एकत्रित किए जा रहे नगर के कूड़े का भी उचित प्रबंधन नहीं होने के कारण वहां पर मवेशी दूषित कूड़ा खाने को मजबूर हैं।
नगर पालिका बाड़ाहाट और जिला प्रशासन की ओर से नगर में उचित कूड़ा प्रबंधन के दावे किए जा रहे हैं लेकिन उनकी जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। पालिका की ओर तांबाखानी में हटाए गए पुराने कूड़े को हटाकर इसका खूब प्रचार-प्रसार किया गया लेकिन पालिका के पास नगर के नए कूड़े के निस्तारण के लिए कोई ठोस योजना नहीं है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि ज्ञानसू के पाडुली नाला पूरी तरह कूड़ाघर बना है। उसके मुहाने से लेकर निकासी तक कई क्विंटल जैविक और अजैविक कूड़ा वहां पर पड़ा है लेकिन उसके निस्तारण के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। वहीं, बारिश के दौरान यह कूड़ा सीधा बहकर जोशियाड़ा झील में गिरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही ताबांखानी में नगर को प्रतिदिन करीब 15 टन कूड़ा एकत्रित हो रहा है लेकिन उसका निस्तारण न होने के कारण अब वह मवेशियों और बंदरों का घर बना हुआ है। वहां पर गाय दूषित कूड़ा खाने को मजबूर हैं। साथ ही बंदर उस कूड़े को खाने के साथ ही आसपास सड़कों पर फेंक रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब गर्मियों में यह महामारी का रूप ले सकता है। ईओ शालिनी चित्राण ने कहा कि ताबांखानी में एकत्रित नए कूड़े का मैन्यूली छंटाई की जा रही है। एक-दो दिन में उसे निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही पाडुली नाले में पड़े कुड़े को जल्द साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed