फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Chidanand Muni elected president and Radheshyam manager

चिदानंद मुनि अध्यक्ष व राधेश्याम चुने गए प्रबंधक

Wed, 10 Mar 2021 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Chidanand Muni elected president and Radheshyam manager
जिले में संस्कृत शिक्षा, कर्मकांड, वेदपाठ एवं ज्योतिष विधा को बढ़ावा देने में जुटे श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय में नई प्रबंध कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि को अध्यक्ष व डा. राधेश्याम खंडूड़ी को प्रबंधक चुना गया।
विज्ञापन

संस्कृत महाविद्यालय की पुरानी प्रबंध कार्यकारिणी भंग होने के बाद यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विक्रम जोशी को प्रशासक नियुक्त कर छह माह के भीतर नई कार्यकारिणी गठन का जिम्मा सौंपा गया था। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से स्वामी चिदानंद मुनि अध्यक्ष, दयाशंकर बनूणी उपाध्यक्ष, डा. राधेश्याम खंडूड़ी प्रबंधक, मनोज सेमवाल सहायक प्रबंधक, रामकृष्ण भट्ट कोषाध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य मेधनी प्रसाद डंगवाल पदेन सचिव चुने गए। इनके अलावा सुरेश सेमवाल, कौशल किशोर, स्वामी सिद्धेश्वरानंद, चिंटू मटूड़ा, शिवराम भट्ट, जगतराम नौटियाल, सुभाष बडोनी, प्रद्युम्न नौटियाल, शिव प्रसाद सेमवाल, बद्री प्रसाद नौटियाल, अनिल बहुगुणा एवं डा. द्वारिका प्रसाद नौटियाल सदस्य चुने गए।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय में समारोह पूर्वक नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. सुरेश सेमवाल, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, शांति ठाकुर, माधव भट्ट, खुशपाल भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में भी गंगा आरती को देंगे भव्य रूप : चिदानंद मुनि
उत्तरकाशी। श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि गुरुकुल पद्धति पर चल रहे इस महाविद्यालय को भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया जाएगा। यहां अध्ययनरत ऋषि कुमारों के माध्यम से गंगा भागीरथी के पौराणिक घाटों पर गंगा आरती की परंपरा को हरिद्वार, ऋषिकेश, बनारस की तर्ज पर भव्य रूप दिया जाएगा। साथ ही महाविद्यालय को विस्तार भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed