फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Celebrated the birth anniversary of the adorable Kandaar deity of Badahat Patti

बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता का जन्मोत्सव मनाया

Wed, 09 Jun 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of the adorable Kandaar deity of Badahat Patti
बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य देवता के संग्राली गांव स्थित कंडार देवता के मंदिर में उनका जन्मोत्सव कोविड-19 के चलते सादगी से मनाया गया। इस दौरान हवन कुंड में आहुतियां डालकर कोरोना की समाप्ति के लिए कामना की गई।
विज्ञापन

कंडार देवता को न्यायाधीश के रूप में पूजा जाता है। ऐसी मान्यता है कि देवता के न्यायाधीश की तरह ही फैसले करते हैं और यह फैसला देवता की डोली सुनाती है। वहीं जन्मपत्री, विवाह, मुंडन, धार्मिक अनुष्ठान, जनेऊ समेत अन्य संस्कारों की तिथि तय करने के लिए भी लोग कंडार देवता के पास आते हैं। बुधवार को संग्राली गांव स्थित कंडार देवता मंदिर परिसर में सुबह धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान देवता के पुजारी नारायण दत्त नैथानी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान कंडार देवता को ऋतुफल अर्पित करते हुए उनका दुग्धाभिषेक किया। इस मौके पर पाटा, संग्राली, बग्यालगांव, बाडाहाट, लक्षेश्वर, ज्ञानसू, खांड और बसूंगा गांव से आए श्रद्धालुओं ने भगवान कंडार देवता की पूजा अर्चना कर उनसे परिवार की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न नौटियालए, देवता के भंडारी, नत्थी चौहान, विनोद नेगी, जयकृष्ण भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed