फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Case filed against cable operator in Copy Right Act

केबल संचालक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट में मुकदमा दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 11:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against cable operator in Copy Right Act
शहर के एक केबल संचालक के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। केबल संचालक पर जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लि. के पे चैनलों को गैर वैधानिक तरीके से प्रसारण का आरोप है। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले में विवेचना की जा रही है। विवेचना के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम दिल्ली उत्तम नगर निवासी मनोज कुमार ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि मै. अलिशा डिजिटल केबल नेटवर्क के संचालक मो. नसीम निवासी भैरवचौक गैर वैधानिक तरीके से जी एंटरटेंनमेंट इंटरप्राइजेज लिमि. के पे चेनलों को प्रसारित कर रहे हैं। इस संबंध में जी इंटरप्राइजेज ने जिलाधिकारी व एसपी से भी शिकायत की है। एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केबल नेटवर्क संचालक नसीम के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। विवेचना पूर्ण होने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed