{"_id":"5810de3a4f1c1bcf75bc3fcb","slug":"car-falls-into-ditch-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ उत्तरकाशी।
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से कुछ दूरी पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे चालक घायल हो गया। गनीमत रही कि कार में सवार यात्री चालक की हरकत देखकर पहले ही उतर गए।
विज्ञापन
बुधवार को मसूरी से गंगोत्री जा रही एक कार भटवाड़ी से करीब छह किमी पहले लाटा और मल्ला के बीच अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी, जिसमें कार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मनेरी थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसआई रजनीश कुमार ने बताया कि इंडिका कार चालक शराब के नशे में था, जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
चालक का नाम विजयपाल निवासी देवबंद जिला सहारनपुर है। बताया जा रहा है कि कार में तीन यात्री और भी थे, जो मसूरी से कार बुक करके गंगोत्री के लिए रवाना हुए थे। चालक की हालत देखकर वह घटना स्थल से कुछ किमी पहले ही उतरकर दूसरे वाहन से गंगोत्री के लिए निकल गए थे।