{"_id":"623df5ce7d06466ea777e579","slug":"business-meeting-came-out-in-protest-against-the-spring-festival-fair-of-the-municipality-utter-kashi-news-drn4073005163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के वसंतोत्सव मेलेे के विरोध में उतरी व्यापार सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के वसंतोत्सव मेलेे के विरोध में उतरी व्यापार सभा
विज्ञापन
पालिका प्रशासन की ओर प्रस्तावित वसंतोत्सव मेले का व्यापार सभा ने विरोध किया है। व्यापारियों को कहना है कि उक्त मेले के आयोजन से व्यापारियों को नुकसान होगा। व्यापारियों ने मेले के विरोध में बाजार बंद की चेतावनी भी दी है। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि मेले का आयोजन हर हाल में किया जाएगा, जिसके लिए पालिका की ओर से निविदा प्रक्रिया भी जारी कर दी गई है।
पालिका ने 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक रामलीला मैदान में वसंतोत्सव मेलेे के आयोजन का निर्णय लिया है। मेले के दौरान सांस्कृतिक व खेलकूद गतिविधियों के आयोजन के साथ ही सरकारी विभागों के स्टाल भी लगाए जाने हैं। शुक्रवार को मेेले की रूप रेखा तय करने के लिए पालिका की ओर से बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सभासदों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों व पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था। व्यापार सभा ने मेले के आयोजन का विरोध करते हुए बैठक का बहिष्कार किया। व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पौराणिक व धार्मिक मेलों का कोई विरोध नहीं है, लेकिन पालिका की ओर से आयोजित वसंतोत्सव मेला न तो पौराणिक है और न ही धार्मिक। इस मेले का कोई उद्देश्य नहीं है। इस मेले से सिर्फ व्यापारियों को नुकसान होगा। व्यापारियों ने कहा कि मेले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। व्यापारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मिलकर भी विरोध जताया। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि मेला आम नागरिकों के हितों को देखते हुए आयोजित किया जा रहा है। इससे किसी को भी कोई नुकसान नहीं है। मेले के आयोजन के लिए निविदा प्रक्रिया भी जारी कर दी गई है।
व्यापार सभा पौराणिक व धार्मिक मेलों का विरोध नहीं करती है लेकिन ये मेला न तो पौराणिक है और न ही धार्मिक। यदि मेला आयोजित हुआ तो मेले के आरंभ के दिन से ही बाजार बंद कर दिया जाएगा। - रमेश चौहान, अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल उत्तरकाशी।
विज्ञापन
मेले का आयोजन आम नागरिकों के हितों को देखते हुए किया जा रहा है। इसके आयोजन से किसी को कोई नुकसान नहीं है। मेले के लिए निविदा भी जारी कर दी गई है। मेले का आयोजन हर हाल में होगा। - रमेश सेमवाल, पालिका अध्यक्ष बाड़ाहाट (उत्तरकाशी)।
व्यापारियों ने मेले के आयोजन का विरोध जताया है। बाजार बंद की बात भी कही है। इस बारे में पालिका अध्यक्ष से बात की जाएगी। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, उत्तरकाशी।