{"_id":"697f47c7498e0b550a0077bf","slug":"bus-and-taxi-union-members-were-administered-an-oath-of-road-safety-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117800-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बस और टैक्सी यूनियन के लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बस और टैक्सी यूनियन के लोगों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
Sun, 01 Feb 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। परिवहन विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के तहत गंगा और यमुनाघाटी में विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों, चालक व परिचालकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। साथ ही परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यूनियन के लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।
परिवहन विभाग की ओर से रविवार को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चिन्यालीसौड़ में नागराजा टैक्सी, मैक्सी यूनियन में सभी पदाधिकारियों और वाहन चालकों को परिवहन विभाग की टीम ने सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई। इस दौरान जिम्मेदारी से वाहन का संचालन करने का आग्रह किया गया एवं फर्स्ट एड किट प्रदान की गई।
वहीं परिवहन कार्यालय उत्तरकाशी में लाइसेंस बनाने आए लोगों को भी जागरूक किया गया व शपथ दिलाई गई। परिवहन विभाग की टीम ने नशे में वाहन संचालन पर, ओवरलोडिंग पर, मोबाइल पर बात करना, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना फिटनेस वाले वाहन भी चेक किए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी उत्तरकाशी सुवर्णा नौटियाल ने बताया कि 16 जनवरी से अभियान जारी है। संवाद