{"_id":"8058620adb91aacd434b1ac08451137b","slug":"budget-cuts-at-bdc-member-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में कटौती पर बीडीसी मेंबर बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में कटौती पर बीडीसी मेंबर बिफरे
उत्तरकाशी/पुरोला/नौगांव
Updated Fri, 08 Jan 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि में कटौती करने पर सदस्यों ने रोष जताया। उन्होंने बजट शीघ्र आवंटित न करने पर ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर उग्र धरना आंदोलन की चेतावनी दी। पुरोला में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने केंद्रीय वित्त के अंतर्गत धनराशि निर्गत करने की मांग करते हुए ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर रोष जताया।
विकास कार्यालय डुंडा में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सदस्यों ने केंद्रीय वित्त की धनराशि में कटौती करने पर रोष जताया। कहा कि एक साल बाद भी सरकार ने विकास कार्यों के लिए बजट आवंटित नहीं किया है। सदस्यों ने पीएम और सीएम को मांग का ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार, प्रदीप रमोला, दिलदेई रावत, सोना देवी, पिंकी देवी आदि बड़ी संख्या में सदस्यों ने हस्ताक्षर किए। वहीं पुरोला में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर ब्लाक के अधीन आने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की चरित्र पंजिका लिखने का अधिकार ब्लाक प्रमुख देने की मांग की। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुुख शैलेंद्र राणा, रणदास, रामचंद्री, पिगंला देवी, अरविंद दास, किशन सिंह और हरीश बिजल्वाण आदि मौजूद थे। नौगांव में ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रकाश असवाल, अवतार सिंह, रैबीरी चौहान, उर्मिला राणा, विजेंद्र कुमार और फूलीराम आदि ने धरना प्रदर्शन किया।