फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Students from Natwar learning to identify birds in the forest.

Uttarkashi News: जंगल में पक्षियों की पहचान सीख रहे नैटवाड़ के छात्र

Wed, 07 Oct 2026 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 07 Oct 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
Students from Natwar learning to identify birds in the forest.
विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भी दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

पुरोला। किताबों में पक्षियों और वन्य जीवों के बारे में पढ़ने वाले नैटवाड़ और सांकरी के छात्र अब जंगल में उन्हें करीब से पहचानना सीख रहे हैं। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत गोविंद वन्य जीव विहार एवं राष्ट्रीय उद्यान की ओर से नैटवाड़ में आयोजित बर्ड वाचिंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार और प्राकृतिक आवास को करीब से समझा।
कार्यक्रम में जीआईसी नैटवाड़ और सांकरी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वन एवं पक्षी विशेषज्ञों ने उन्हें क्षेत्र में पाए जाने वाले पक्षियों की पहचान और जैव विविधता में उनकी भूमिका की जानकारी दी। कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। चित्रकला में महिमा, पोस्टर में नेहा व हर्बेरियम निर्माण एवं औषधीय पादप ज्ञान दस्तावेजीकरण में गुंजन प्रथम रहीं।
विज्ञापन

गोविंद वन्य जीव विहार की उप निदेशक निधि सेमवाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर पक्षियों और वन्य जीवों से जुड़े सवाल पूछे। क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों के ज्ञान को भी परखा गया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल, आशीष मोहन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed