फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BRO will run cycling campaign

साइकिलिंग अभियान चलाएगी बीआरओ

Thu, 29 Apr 2021 10:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
BRO will run cycling campaign
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के स्थापना दिवस सात मई के उपलक्ष्य में बीआरओ की ओर से दो मई को गंगोत्री से ऋषिकेश तक साइकिलिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बीसीसी के कमान अधिकारी लै. कर्नल समीर मदान ने बताया कि सात मई को बीआरओ दिवस मनाया जाता है। इस बार कोविड महामारी के चलते इसे सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में बीआरओ द्वारा गंगोत्री से ऋषिकेश तक साइकिलिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसमें बीआरओ के पांच साइकिलिस्ट गंगोत्री से ऋषिकेश तक का सफर साइकिल पर तय करेंगे। 2 मई को बीआरओ टास्क फोर्स के कमांडर विनोद श्रीवास्तव फ्लैग ऑफ कर दल को रवाना करेंगे। मार्ग में पोस्टर, बैनर एवं पंपलेट के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के साथ ही कोविड-19 महामारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed