{"_id":"394c2de71c92c82f6bf6230a052aa174","slug":"boxing-from-today-in-azad-maidan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद मैदान में आज से शुरू होगी मुक्कों की बरसात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद मैदान में आज से शुरू होगी मुक्कों की बरसात
उत्तरकाशी
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग की ओर से आजाद मैदान में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता में सेना, आईटीबीपी एवं उत्तराखंड पुलिस के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके बॉक्सर प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार को मुक्केबाजों का वजन तोल कर विभिन्न भार वर्गों में चयन किया गया।
खेल विभाग एवं उत्तराखंड बॉक्सिंग फैडरेशन की ओर से उत्तरकाशी के आजाद मैदान में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को गढ़वाल राइफल, कुमाऊं रेजीमेंट, 14 गढ़वाल, आईटीबीपी, उत्तराखंड पुलिस, स्पोर्ट्स कालेज देहरादून, खेल छात्रावास काशीपुर समेत विभिन्न जनपदों के 110 बॉक्सर उत्तरकाशी पहुंच गए हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि मुक्केबाजों का वजन तोल कर उन्हें विभिन्न भार वर्ग आवंटित किए गए। बुधवडार शाम चार बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में करीब एक सौ बाउट होंगी। प्रतियोगिता में पहुंचे कई बॉक्सर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है।
फोटो-01यूकेआई05
उत्तरकाशी से पंकज गुप्ता।