फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bikers inviting accident in Tambakhani tunnel

तांबाखाणी सुरंग में हादसे को न्योता दे रहे बाइकर्स

Fri, 03 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bikers inviting accident in Tambakhani tunnel
नो हार्न जोन तांबाखाणी सुरंग में बेलगाम बाइकर्स हादसे को दावत दे रहे हैं। तेज हार्न न बजाने व सीमित गति के निर्देश के बावजूद बाइकर्स सुरंग में बहुत तेज रफ्तार के साथ जोर से हार्न बजाते हुए गुजरते हैं।
विज्ञापन

शहर के प्रवेश द्वार तांबाखाणी सुरंग में बाइकर्स जमकर हुड़दंग मचाते हैं। करीब साढ़े तीन सौ मीटर लंबी इस सुरंग में वाहनों की गतिसीमा 20 किमी प्रतिघंटा निर्धारित करने के साथ ही सुरंग को नो हार्न जोन घोषित किया गया है, लेकिन सुरंग के अंदर इन नियमों का कोई पालन नहीं करता है। स्थिति यह है कि कई बार सुरंग के अंदर पुलिस के वाहन भी सायरन बजाकर गुजरते हैं। सुरंग के अंदर स्थितियां तब और खराब हो जाती है, जब बेलगाम बाइकर्स यहां तेज रफ्तार में जोर से हार्न बजाते हुए निकलते हैं। इतना ही नहीं बाइकर्स जमकर शोरगुल भी करते हैं। सुरंग के अंदर दोनों ओर बने फुटपाथ इतने संकरे हैं कि यहां एक व्यक्ति भी सही से नहीं चल सकता। ऐसे में पैदल राहगीर भी सुरंग के अंदर सड़क पर ही चलते हैं। ऐसे में राहगीरों के तेज रफ्तार से चल रहे बाइकर्स की चपेट में आने से चोटिल होने की संभावना बनी रहती है। कई बार यहां बिजली न होने पर अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन

- सुरंग के अंदर हार्न बजाना व निर्धारित गति से तेज चलना यातायात नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। -राजेंद्र नाथ, यातायात निरीक्षक उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed