{"_id":"618fc924042764085d248e21","slug":"bhatwari-and-mori-first-in-kabaddi-utter-kashi-news-drn395960894","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में भटवाड़ी और मोरी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में भटवाड़ी और मोरी प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण विभाग पांच दिवसीय जिलास्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। शनिवार को दूसरे दिन मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश चंद्र रमोला ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। कबड्डी में भटवाड़ी और मोरी ब्लॉक, खो-खो में मोरी ब्लॉक व बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भटवाड़ी क्लब टू विजयी रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में भटवाड़ी प्रथम व मोरी ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में मोरी ब्लॉक ने पहला व नौगांव ब्लॉक ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में नौगांव ब्लॉक प्रथम व मोरी द्वितीय रहे। वहीं बालक वर्ग में नौगांव ब्लॉक ने पहला व डुंडा ब्लाक ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भटवारी क्लब टू ने प्रथम व एमडीएस स्कूल ने द्वितीय स्थान पाया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, मनेंद्र सिंह राणा, लोकेंद्र सिंह नेगी, प्रकाश भंडारी, निर्णायक मंडल में अमीर चंद रमोला, राजाराम भट्ट, अजय नौटियाल, रमेश रावत आदि मौजूद थे। ब्यूरो