{"_id":"9c12fcc91bc87ff40fc877812c3dbb91","slug":"bhatt-treveled-syam-ismriti-forest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ट ने किया श्याम स्मृति वन का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ट ने किया श्याम स्मृति वन का भ्रमण
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jun 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागा नेलांग सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कर लौटे पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने वरुणावत की तलहटी पर श्याम स्मृति वन का भ्रमण किया। उन्होंने पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल की ओर से किए जा रहे पौधरोपण की सराहना की। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पर्यावरण प्रेमियों ने भट्ट को सम्मानित किया।
विज्ञापन
पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा वर्ष 2013 में वरुणावत भूस्खलन से उत्तरकाशी में भारी तबाही मचाई थी। पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखियाल भी वरुणावत की तलहटी पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
तलहटी पर 200 से अधिक प्रजाति के पौधे पनपाए गए हैं। पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल ने बताया कि आठ हेक्टेयर क्षेत्र में 35 हजार पौधों का रोपण कर उन्हें शत प्रतिशत पनपाया गया। इस मौके पर शैलेंद्र नौटियाल, प्रताप सिंह बिष्ट, नागेंद्र थपलियाल, कनकपाल परमार, गीता गेरोला, अब्बल सिंह असवाल, उमेश बहुगुणा, भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन