{"_id":"621e253dd11c5328f9138e8b","slug":"bhasma-gulal-blown-in-the-procession-of-the-innocent-utter-kashi-news-drn405303684","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले की बरात में उड़ा भस्म-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले की बरात में उड़ा भस्म-गुलाल
विज्ञापन
उत्तरकाशी में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शिव बारात में उमड़े लोग।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोले के जयकारे। हवा में उड़ती भस्म और गुलाल। भक्ति में नाचते और झूमते लोग। यह नजारा था मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा और शिव बरात का।
जिला मुख्यालय में महाशिवरात्रि पर्व पर प्राचीन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से भव्य शोभा यात्रा और शिव बरात का आयोजन किया गया। बरात में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय, मांडो रासो दल, गायत्री परिवार, सौम्यकाशी विद्वत समाज, श्री गंगोत्री व यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित, महिला संकीर्तन दल, वुढेरा दल, कर्तव्य फाउंडेशन, फौजी दिदा (विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति) आदि दलों ने क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। वहीं लंकापति रावण की वेशभूषा में सजे कमल सिंह रावत, राम-सीता, हनुमान व लक्ष्मण की वेशभूषा में सजे श्री राम दरबार बड़ेथी के कलाकारों ने शोभा यात्रा में चार चांद लगाए। शिव-पार्वती की वेशभूषा में सजे गोपाल विद्या मंदिर के बच्चों ने भी लोगों का मन मोहा। लोगों ने बरात पर पुष्प वर्षा की।
आस्था के साथ मानवता भी दिखी
विश्वनाथ चौक पर जब शोभा यात्रा और बरात पहुंची तो वहां भारी भीड़ हो गई। इसी दौरान एक 108 एंबुलेंस विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल की ओर आ रही थी, लेकिन भीड़ को देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। लेकिन लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए कुछ ही सेकेंडों में एंबुलेंस के लिए रास्ता खाली कर दिया।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बरातियों को पिलाया जूस
महाशिवरात्रि पर्व पर मुस्लिम समुदाय ने जूस पिलाकर भाई चारे का संदेश दिया। मुस्लिम समुदाय से जुड़े इशतियाक अहमद मोंटी, मुस्ताक, नासिर, सिब्बु खान, सुहेल खान, फुरकान आदि ने हनुमान चौक पर शिव बारात में शामिल बारातियों को जूस पिलाकर उनका स्वागत किया।
त्रिपुंड का दिखा क्रेज
महाशिवरात्रि पर्व पर त्रिपुंड जिसे शिव तिलक भी कहा जाता है का क्रेज देखने को मिला। बच्चों से लेकर युवा माथे पर त्रिपुंड बनाने के लिए लालायित दिखे। शिव बरात में भी हर किसी के माथे पर यही तिलक नजर आया। मान्यता है कि इस तिलक की तीन रेखाओं में 27 देवताओं का वास होता है।