फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bhagirathi are places litter the roadside pile

भागीरथी किनारे जगह-जगह लगे हैं कूड़े के ढेर

Mon, 15 Feb 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Mon, 15 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे जोशियाड़ा कस्बे में सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से हर तरफ गंदगी का साम्राज्य है। बस्ती के बीच सड़क किनारे बनी नाली चोक होने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन


सीवर लाइन आधी-अधूरी होने से गंदगी नालियों में बहाई जा रही है। भागीरथी किनारे जमा कचरे के ढेर गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के सरकारी प्रयास और दावों की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन



बढ़ती आबादी के दबाव में घनी बस्ती में तब्दील हुए जोशियाड़ा गांव में सफाई के पुख्ता इंतजामों का अभाव जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। हर तरफ गंदगी फैली होने से व्यापारियों एवं आम नागरिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क किनारे नाली तो बनी है, लेकिन सफाई नहीं होने से यह लंबे समय से चोक पड़ी है। गंदा पानी सड़क पर बहकर घर-दुकानों में जा रहा है।


बीते सालों की बाढ़ में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन अभी तक तैयार नहीं होने से सीवर भी सड़क पर फैल रहा है। क्षेत्र में कचरा डंपिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण जोशियाड़ा मोटर पुल के पास गंगा किनारे ही कूड़ा डंप किया जा रहा है, जो बहकर भागीरथी में जा रहा है।


तमाम अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का रोजाना आवाजाही का रास्ता होने के बावजूद कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

जोशियाड़ा के प्रधान संतोष कुमार का कहना है कि चोक नाली को दुरुस्त करने की मांग पर लोनिवि एवं जिला पंचायत चक्कर कटवा रहे हैं। यदि शीघ्र क्षेत्र में सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed