{"_id":"584c1fba4f1c1b243444ad01","slug":"bears-have-two-cows-and-two-oxen-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने दो गाय और दो बैलों का किया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने दो गाय और दो बैलों का किया शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
bear
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटवाड़ी ब्लाक के उतरौं, सिल्ला, पिलंग जौड़ाव में दहशत फैलाने के बाद अब भालू बाड़ागड्डी क्षेत्र के किशनपुर और अलेथ गांव में आ गया है। इसके चलते ग्रामीण दहशत में हैं। यहां गांव में भालू ने ग्रामीणों के पशुओं का निवाला बनाया है। किशनपुर गांव में भालू ने ग्रामीण शिवदयाल की दुधारू गाय तथा छानी की पटाल उखाड़कर बैल को मार गिराया।
वहीं ग्राम अलेथ में गिरवीर रावत की गाय व प्रताप सिंह के बैल को निवाला बनाया। गांवों में भालू के आतंक ग्रामीण बेहद परेशान और सहमे हुए हैं। भाजपा के भटवाड़ी मंडल महामंत्री चंदन सिंह राणा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर भालू से निजात दिलाने के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो वे आंदोलन करेंगे। पत्र में मदन मोहन मराठा, पूरण सिंह, गंगा सिंह चौहान, लाखी रावत, गिरवीर रावत, महिपाल महर, सुभाष आदि के हस्ताक्षर मौजूद हैं।
विज्ञापन
वहीं नगरपालिका क्षेत्र से सटे उपराड़ी गांव में पिछले एक माह से आए दिन दिन दहाड़े खेतों में गुलदार धूमने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गुलदार ने उपराडी गांव व कंसेरु गांव के ग्रामीणों की एक गाय और दो बछिया मार डाली।
उपराड़ी निवासी पूरण सिंह रावत ने बताया कि बीते रोज अलग-अलग दिन गुलदार ने उपराड़ी गांव के भगवान सिंह की बछिया व कंसेरु के ग्रामीण की एक गाय और एक बछिया को भी मार डाला। इसके साथ गांव के खेतों में कई बार गुलदार घूमते नजर आ रहा हैं, जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ ही गुलदार को पकड़ने की मांग की।