फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BDC meeting furore

बीडीसी बैठक में हंगामा

Thu, 16 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Thu, 16 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने नौगांव स्थित आंचल दुग्ध विकास केंद्र को लाखामंडल शिफ्ट करने पर रोष जताते हुए दुग्ध संघ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। सदस्यों ने राजमार्ग निर्माण खंड के कार्यों की जांच कराने की मांग भी की।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विकासखंड सभागार में ब्लाक प्रमुख रचना बहुगुणा की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने नौगांव स्थित दुग्ध विकास केंद्र को लाखामंडल शिफ्ट करने पर रोष जताया। उन्होंने गुपचुप ढंग से इस केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट करने पर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद सहायक निदेशक डेयरी प्रेमलाल को भी सदस्यों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रधान संघ के अध्यक्ष नयन सिंह बर्त्वाल ने दुग्ध विकास केंद्र को पूर्व की भांति नौगांव में ही संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजमार्ग निर्माण खंड पर चर्चा के दौरान प्रधान दिनेश चौहान ने बताया कि डामटा बाजार में हाईवे की नाली का गंदा पानी उनके खेतों में जाने से टमाटर की फसल बर्बाद हो रही है। एनएच के अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर सदस्यों ने एनएच की ओर से कराए जा रहे कार्यों की जांच कराने की मांग की।

क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय चौहान ने बड़कोट-राजगढ़ी मोटर मार्ग पर डख्याटगांव, धराली और राजगढ़ी के पास बने पुराने स्कबरों पर हादसों की आशंका जताते हुए इन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की।


भौंती की प्रधान दर्शनी नेगी ने भौंती-बिजोरी मोटर मार्ग का मुद्दा उठाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के प्रभारी डा. एके सिंह ने बताया कि अब नौगांव सीएचसी में ही पोस्टमार्टम यूनिट स्थापित कर दी गई है, जिससे शवों के पीएम यहीं होंगे। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख प्रकाश असवाल, श्याम सिंह राणा, प्रभारी सीडीओ आनंद सिंह, डीपीआरओ चमन राठौर, तहसीलदार मुकेश रमोला, बीडीओ केके पंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed