{"_id":"57165dee4f1c1bf66e8b4fc4","slug":"bank-of-troubled-poor-consumer-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की लचर सेवाओं से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की लचर सेवाओं से उपभोक्ता परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई की मुख्य ब्रांच में लोनिवि की ओर से बीते तीन अप्रैल को जमा किए गए चेक का अभी तक भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों में रोष है। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक से शीघ्र भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन
मनवीर राणा, चतर सिंह, शीशपाल पोखरियाल, रामस्वरूप भट्ट, उदय मटूड़ा, कीर्ति नेगी आदि ठेकेदारों ने बताया कि बीते मार्च फाइनल के दौरान लोनिवि ने ट्रेजरी से एकमुश्त भुगतान प्राप्त कर बीते तीन अप्रैल को एसबीआई की मुख्य शाखा में चेक जमा कराया था।
विज्ञापन
यह भुगतान ठेकेदारों के खातों में किया जाना था। एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय बीत गया, लेकिन बैंक ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। पूछने पर काम की व्यस्तता बताकर बैंक कर्मी ढंग से जवाब देने को भी राजी नहीं।
विज्ञापन
भुगतान नहीं होने से ठेकेदारों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बैंक के शाखा प्रबंधक से शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। शाखा प्रबंधक की अनुपस्थिति में बैंक कर्मचारी उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब भी नहीं दे रहे हैं।