फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Balwinder Singh Rana has been appointed as the district president of the Nurses Services Association.

Uttarkashi News: बलवेंद्र सिंह राणा बने नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

Mon, 15 Dec 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 15 Dec 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Balwinder Singh Rana has been appointed as the district president of the Nurses Services Association.
उत्तरकाशी। उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन में नर्सिंग अधिकारियों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए बलवेंद्र सिंह राणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में उत्तराखंड नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष भारती जुयाल और प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। वहीं, नर्सिंग अधिकारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही नवीन जनपद कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें 128 नर्सिंग अधिकारियों ने प्रांतीय संगठन की सदस्यता के आधार पर सहभागिता की जिसमें से 102 नर्सिंग अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

इसमें बलवेंद्र राणा अध्यक्ष, कुलदीप सोमाड़ी महामंत्री, रमा चौहान कोषाध्यक्ष के तौर पर चुने गए। इस दौरान प्रदर्श अध्यक्ष भारती जुयाल और प्रदेश प्रभारी गिरीश उनियाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष अजय रावत, रामगोपाल पंवार, वीरेंद्र पंवार, विजय पयाल, जय प्रकाश बिजल्वाण, भूपेंद्र बिष्ट, अनीता दास आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed