{"_id":"6148b9c38ebc3ece470eb0e5","slug":"badahat-football-club-won-the-opening-match-utter-kashi-news-drn390997374","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान में आयोजित श्री काशी विश्वनाथ फुटबॉल रनिंग ट्रॉफी का उद्घाटन मैच बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब के नाम रहा। बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब ने यह मैच 4-0 से जीता। प्रतियोगिता में 8 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 25 सितंबर को खेला जाएगा।
नगरपालिका परिषद बाड़ाहाट उत्तरकाशी की ओर से आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुुभारंभ सोमवार को किया गया। इसका शुभारंभ पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल ने किया। अध्यक्ष सेमवाल ने कहा कि उनका प्रयास पालिका क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब और व्यापार मंडल ए टीम के बीच खेला गया। बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब ने 4 गोल किए। व्यापार मंडल की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। बाड़ाहाट फुटबॉल क्लब के ऋषि ने 3 गोल कर मैन ऑफ द मैच पर कब्जा किया। दिन का दूसरा मैच राइजिंग स्टार और नगरपालिका के बीच खेला गया। नगरपालिका ने 5-0 से जीत दर्ज की। पालिका टीम के दीपक ने दो गोल किए और मैन ऑफ द मैच चुने गए। प्रतियोगिता के आयोजन में रामलीला मैदान बचाओ संघर्ष समिति, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल और बाड़ाहॉट खेल समिति का सहयोग रहा।